Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद व विधायक ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौल रामघाट खेल मैदान में बुधवार को सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, सुजीत भारती, जीतन राम, जिप सदस्या देवती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं गेंद को किक मारकर किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बुके व माला पहनकर किया गया। मौके पर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस इसे निखारने की जरूरत है। कहा पढ़ाई के साथ खेलकुद बहुत जरूरी है। विधायक श्री दास ने कहा कि खेल से युवाओं में क्षमता का विकास होता है। मैं युवाओं को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाता हूं। उद्घाटन मैच मासीलौग बनाम बानपुर के बीच खेला गया। जिसमें मासीलौग चार गोल से विजयी हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है। मौके पर आयोजनकर्ता प्रयाग राम, मुखिया महावीर साव, सुबेश राम, ईश्वर दयाल पाण्डेय, प्रमोद सिंह, रामचंद्र प्रसाद, अमित कुमार, संजय पाण्डेय, सुरेश यादव, महेश वर्मा, सुनील चौरसिया, मुनेश गंझू, वंसत कुमार, सन्नाउल्ला समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment