झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। इस क्रम में सीओ आशीष कुमार मंडल और थाना प्रभारी तरुण कुमार ने प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनी।इस क्रम में 15 जमीन संबंधित वाद विवाद,जमीन बंटवारा,दाखिल खारिज,दखल व अन्य समस्या संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे।जहां सभी की समस्या सुनी गई और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर सीओ आशीष मंडल ने कहा कि थाना दिवस का आयोजन होने से समस्या से संबंधित सभी मामलों का निपटारा किया जाता है। चाहे वह जमीन से संबंधित मामला हो या कोई अन्य संबंधित मामला हो। आप सभी ग्रामीण इसका लाभ उठाएं।वहीं थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि लोग थाना दिवस का समुचित लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को बताएं ताकि उसका निवारण किया जा सके। इस मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
*घाघरा थाना परिसर में थाना दिवस का हुआ आयोजन,सीओ और थाना प्रभारी ने सुनी लोगों की समस्या *
By Ajay Sharma
On: August 28, 2024 6:11 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1020069
Total views : 2799639