Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन, उपायुक्त हुए शामिल, कहा खेल से संबंधित प्रतिभा है तो मेहनत करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी

On: August 27, 2024 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला स्तरीय खेलों झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का मंगलवार को आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त रमेश घोलप शामिल होकर विधिवत जिला स्तरीय खेलों झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला ओलंपिक संघ चतरा के सचिव राकेश कुमार सिंह मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत खेलो झारखंड के झंडोतोलन कर किया गया, तत्पश्चात कस्तूरबा विद्यालय चतरा की छात्राओं द्वारा सुंदर स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया तथा अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा मसाल प्रज्वलित कर प्रखंड के सभी कप्तान द्वारा मैदान का चक्कर लगाया गया एवं शपथ लिया गया। खेलो झारखंड प्रतियोगिता 27 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलेगा। जिसमें मुख्यतः एथलेटिक्स ,फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, खो खो, वालीबॉल, क्रिकेट ,उसु, चेस ,बैंड , योगा आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्री घोलप ने प्रखंड के विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा आज आप सभी खिलाड़ी प्रखंड से जीतकर जिलास्तर पर पहुंचे हैं। खेलो झारखंड के माध्यम से वैसे बच्चे जो सुदूरवर्ती क्षेत्र से है उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। उन्हें आगे बढ़ने का अच्छा मौका है, मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि चतरा जिला निश्चित रूप से अपना जौहर दिखाकर जिले का नाम रौशन करेगा। आप सभी से उम्मीद है कि आपलोग के अंदर भी खेल से संबंधित प्रतिभा है तो मेहनत करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी। जिप उपाध्यक्ष ने कहा चतरा जिला खेल कूद कार्यक्रम में पूर्व से ही आगे रहा है यही कारण है कि विभिन्न खेलों में आज हमारा जिला कई जिला से आगे है। उप विकास आयुक्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा योजना से खेल का मैदान प्रत्येक पंचायत में बनाया जा रहा है तथा खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को अंडर 14 बालिका फुटबॉल का शुरुआत टंडवा बनाम सिमरिया के बीच मैच से हुआ। जिसमें टंडवा 3-0 से विजय हुआ। दूसरा मैच चतरा बनाम कुंदा के बीच हुआ, जिसमें चतरा 10 से व तीसरा मैच गिद्धौर बनाम हंटरगंज के बीच हुआ जिसमें गिद्धौर 30 से व चौथा मैच लावालौंग बनाम इटखोरी के बीच हुआ जिसमें लावालौंग विजय हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच कान्हाचट्टी एवं टंडवा के बीच हुई जिसमें टंडवा की टीम विजय हुई। दूसरा क्वार्टर फाइनल चतरा बनाम मयूरहण्ड के बीच हुआ जिसमें मयूरहण्ड प्लेंटी शूटआउट में विजय हुई, सेमी फाइनल मैच गिद्धौर बनाम लावालौंग के बीच हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार NDA कैबिनेट का महा-विस्तार 7 मई को: गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी और अमित शाह बढ़ाएंगे शान!

खौफनाक वारदात: फोन पर प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की के पिता ने युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला!

हवा में हड़कंप: इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावर बैंक, धुआं भरते ही इमरजेंसी स्लाइड से कूदे यात्री!

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

CM का पुलिस महकमे को सख्त अल्टीमेटम: अपराध पर लगाएं लगाम, भू-माफिया, ड्रग्स और अफीम की खेती पर हो ताबड़तोड़ कार्रवाई!

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

Leave a Comment