Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिता के साथ मिलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

On: August 27, 2024 7:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कोडरमा। कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर के पछियारीडीह गांव में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 11 बजे ब्रह्मदेव महतो और महावीर महतो नशे में धुत थे। इस दौरान दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी और बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गये। इसके बाद महावीर महतो ने अपने पुत्र बहादुर यादव के साथ मिलकर रड एवं कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सतगांवा थाना प्रभारी विजय गुप्ता दलबल के साथ तड़के 2 बजे घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये। उसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या आरोपी महावीर महतो को गिरफ्तार कर लिया। जबकी दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली की आरोपी बहादुर यादव कोडरमा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने वाला है। तभी पुलिस ने स्टेशन से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि दोनों भाइयों में लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई होती रहती थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment