Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूर के साथ लाभुक परेशान, पलायन को हो रहे मजबूर

On: August 26, 2024 10:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न कर्मचारी संघ अपने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जिले में भी कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी है। विशेष रुप से मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनरेगा से संचालीत योजनाएं जिले में पूर्ण रुप से ठप हैं, जिससे मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञात हो कि 22 जुलाई से प्रारंभ अनिश्चितकालीन हड़ताल अब भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ की प्रमुख मांग सेवा स्थायी करने की है। इसके अलावे मनरेगा कर्मियों को मिलने वाले मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने सहित अन्य मांग शामिल है। जो कर्मी हड़ताल पर गये हैं उनमें रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व बीपीओ शामिल हैं। जिले में मनरेगा कर्मचारियों की संख्या 2 सौ से उपर और इनके धरने पर बैठने से विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के कार्य बाधित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि जिले में कूपों का कार्य अधूरा है, जबकि बरसात आने से पहले इनका निर्माण पूरा करना था। अब बरसात का मौसम चल रहा और मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में भारी बरसात में अधूरे कूपों का निर्माण पूरा होने से पहले धंसने का खतरा बना हुआ है। इससे लाभुकों के साथ सरकार को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। यहां तक कि मनरेगा से चल रहे अबुआ आवास, मेड़ बंदी, टीसीबी, वाटर रिचार्ज जैसे कई कार्य प्रखंड में चल रहे थे, जो बाधित हो गए हैं। इसके कारण मजदूरों को भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है और पलायन को मजबूर हैं मजदूर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment