Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2024 के दही हाण्डी प्रतियोगिता और लेजर शो में शामिल हुए सीएम

On: August 25, 2024 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने गोविंदा आला रे…. के जयघोष के बीच दही हाण्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनंद लिया। वहीं, बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा-संस्कृति मजबूत होती हैः सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परंपरा-संस्कृति मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं। सभी मिलकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं। इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथो को पढ़कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें।

https://youtu.be/N_hqu27Meo4

मुख्यमंत्री को पेरिस ओलंपिक-2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी एवं मोमेंटो सप्रेम भेंट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक-2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ. कुमार राजा और डॉ. राजेश गुप्ता, अध्यक्ष .विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

Leave a Comment