न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर लाल फुटबॉल मैदान में सरदार बल्लभ भाई पटेल टूर्नामेंट का आयोजन यूनाइटेड क्लब गिद्धौर के तत्वाधान में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक किशुन कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मुखिया निर्मला देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, उज्ज्वल दास व 20 सूत्री प्रखंड़ अध्यक्ष बिनोद पासवान आदि ने संयुक्त रूप से सरदार वल्वभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पअर्पित करने के बाद फिता काटकर व कीक मारकर किया। उसके बाद टूर्नामेंट की शुरुवात राष्ट्रीय गाण के साथ हुआ। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाही की। जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हज़ारीबाग़ जिला के डांटों मिशन बनाम सिमरीया-बगरा टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड क्लब अध्यक्ष सह बीजेपी मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में सतेंद्र कुमार दांगी, सुनील राणा, महादेव दांगी, बसन्त सिंह, अजय कुमार सिंह, देवनारायण दांगी, यदुनंदन पांडेय आदि मौजूद थे।
विधायक व जिप उपाध्यक्ष ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

By newsscale
On: August 25, 2024 10:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1022009
Total views : 2802386