WhatsApp Group Join Now
झारखंड में लाठी गोली की सरकार नही चलेगी – भाजपा
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिला समेत सभी प्रखंडों व कस्बो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। लोहरदगा समाहरणालय के समीप पुतला दहन करते हुए के जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार डरी व सहमी हुई है।जिसके कारण युवा आक्रोश रैली को हर प्रकार असफल करने का प्रयास किया गया।कार्यकर्ताओ के वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेट लगा कर रोका गया वही आक्रोश रैली में आये कार्यकर्ताओ को लाठी डंडे से पीटा गया।वाटर कैनन और अश्रु गैस छोड़े गए रबर की गोलियों से प्रहार किया गया। कार्यक्रम स्थल को कंटीले तारो से घेराव किया गया वावजूद आक्रोश रैली सफल रही।हेमंत की निकम्मी सरकार अपने एक भी चुनावी वादों को पूरा नही किया।उन्होंने बेरोजगार युवाओं किसान पारा शिक्षकों, सहायक पुलिस कर्मियों को ठगने का काम किया है।ऐसी धोखेबाज सरकार को आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। मौके पर राजकिशोर महतो,बिनोद राय, पशुपति नाथ पारस, संजय कुमार, अनिल उराँव, कलावती देवी सामेला बाखला,बाल्मीकि कुमार,राजकुमार वर्मा,सचिन साहू,मिथुन तमेडा,ओम गुप्ता,सूरज दौसन्धि, मंगरा यादव शम्भू सिंह, बृजनंदन यादव,प्रमोद प्रजापति, अशोक कांस्यकार, विमल कांत सिंह,आर्यन साहू,आयुष,हसमुख,प्रदुम्न,रौशन,अंकित साहू आदि शामिल थे।
भंडरा में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया
भंडरा/लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी भंडरा प्रखण्ड अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। प्रखण्ड अध्यक्ष विवेक सोने ने कहा हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है डरेंगे नहीं ना ही चुप बैठेगे हेमंत सोरेन सरकार उखाड़ फेंकेगे। कहा कि 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में जाने के क्रम में जिस तरह झारखंड सरकार के इशारे पर सरकारी कार्य छोड़ कर जेएमएम, कॉंग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह पर रोका गया जाने नहीं दिया। जांच के नाम से परेसान किया एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज आशु गैस के गोले दागे हथगोला और रबर बुलेट गोली बर्बरता हेमंत सोरेन ने करवाई है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाल कृष्णा सिंह, ईश्वरी मोहन शर्मा, अभिषेक चौहान, पंकज साहु, अनुज महतो, मनोज साहु, किशोर साहु समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



















Total Users : 1038468
Total views : 2825101