Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड राज्य स्तरीय लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 2024 का हुआ भव्य आयोजन, जमशेदपुर के दीपांशु और रांची की आतिशी को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का किताब 

On: August 24, 2024 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीडीसी और एसपी ने खिला़ड़ियों सम्मानित किया

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग और मेजबान लोहरदगा के डेढ़ सौ तरह को ने लिया भाग, लगा तैराकी का महाकुंभ

लोहरदगा। लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी एंटरप्राइजेज द्वारा प्रायोजित झारखंड राज्य लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 2024 का व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में जमशेदपुर के दीपांशु सिंह और बालिका वर्ग में रांची की आतिशी कुमार ने जीत लिया। वाटर पोलो में के रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में रांची और रामगढ़ की टीम दो-दो की बराबरी पर थी बाद में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें रांची की टीम ने रामगढ़ को 5 – 4 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अतिथियों ने हाल ही में देहरादून में संपन्न हुए राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले लोहरदगा के उमेश पासवान और क्रिकेट में विजी ट्रॉफी खेलने वाले ऋषभ खत्री और यूनिवर्सिटी खेलने वाले अमित कुमार को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा के करीब 40 बालिकाएं और 70 बालक तैराकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के लिए 300 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता 50 गुना 4 मी इंडिविजुअल, मिडले 50 मी, ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मी, बैक स्ट्रोक 50 मीटर, बटरफ्लाई 50 × 4 मीटर, फ्री स्टाइल रिले 50 × 4 इंडिविजुअल रिले, वाटर पोलो, बोट रेस, ट्यूब रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिप अध्यक्ष रीना कुमारी, एसपी हारिस बिन जमां, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार, सचिव दीपक मुखर्जी, हाजी जब्बार उर्फ जबारुल अंसारी, संदीप मिश्रा ,निशिथ जायसवाल, नेसार अंसारी, बिके बालान्जिनप्पा, सरोज प्रजापति समेत शहर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। महिलाओं की बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट किया गया।मौके पर तैराकी और क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

तैराकी खेल को बढ़ावा दिया जाएगा : मंत्री इरफान 

लोहरदगा। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा की लोहरदगा में इतने बड़े पैमाने पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह हमें पता नहीं था, जितने इवेंट एक स्थान पर आयोजित किया गया है। वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बड़ा तालाब शनिवार को झारखंड के तैराकी फील्ड का न केवल रिकॉर्ड बनाया गया ,बल्कि तैराकी में एक साथ ओलंपिक का भी आनंद करवा दिया।झारखंड में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार निश्चित रूप से पहल करेगी। हम एक तैराक रहे हैं। तैराकी सस्ता और लोकप्रिय खेल है। इसमें खर्च काफी कम है पर नाम और आकर्षक बहुत है। गरीबों के लिए यह खेल निश्चित रूप से उन्हें आगे ले जाने वाला साबित होगा।

झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा : मंत्री रामेश्वर उरांव 

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा की लोहरदगा खेल और खेल की विविधता के लिए जाना जाता है। निश्चित रूप से यह आयोजन झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

लोहरदगा में बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट होगा : धीरज साहू 

पूर्व सांसद और लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा की लोहरदगा में तैराकी का इतिहास छह दशक पुराना है। यहां के कई तैराक नेशनल लेवल में अपनी प्रतिभाओं का लोहा बनवाया है। हम खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर या जनवरी में लोहरदगा में बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा। इसमें हरभजन सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनसे इस बाबत सहमति मिल गई है, यही नहीं लोहरदगा शूटिंग रेंज में जसपाल राणा और भारत की ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर भी लोहरदगा आने पर सहमति दे है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

बालिकाओं ने सेंक्रोनाइज्ड जलीय नृत्य का प्रदर्शन किया

लोहरदगा। लोहरदगा में रांची और जमशेदपुर की 10 बच्चियों ने जिस तरह से सेंक्रोनाइज्ड जलीय नृत्य का प्रदर्शन किया। वह अपने आप में अद्भुत, अकल्पनीय और रोमांस कर देने वाला था। 22 फिट गहरे पानी में लय और ताल के साथ नृत्य करना काफी कठिन था, पर यह रोमांच भर देने वाला था, क्योंकि नृत्य में जितना वेरिएशन देखने को मिला, उतना तो मंच में भी देखने को नहीं मिलता है। इसे ओलंपिक में भी मान्यता प्राप्त है। जिस तरह से झारखंड के गांव चौपाल से तैराकी करने यहां बालक बालिका पहुंची थी। वह भी अपने आप में मिसाल है। 100 से अधिक तैराक एक मंच में नजर आता है, तो रोमांस भरा जाता है। सेंक्रोनाइज्ड नृत्य काफी स्टाइलिश है।  रोमांस को भरने वाला भी है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

इंडिविजुअल चैंपियनशिप(ब्वॉयज)
दीपांशु सिंह(जमशेदपुर), गर्ल्स में रांची की आतिशी कुमारी।
बटरफ्लाई गर्ल्स (50 मीटर):
पहला स्थान मोनिका कुमारी(53 सेकंड), दूसरा स्थान आरती कच्छप(54 सेकंड), तीसरा स्थान प्रथमी(55 सेकंड)।
ब्रेथ स्ट्रोक गर्ल्स(50 मीटर):
प्रथम स्थान प्रिया उरांव(54 सेकंड), दूसरा स्थान नैना कुमारी(56 सेकंड), तीसरा स्थान अंशु(57 सेकंड)।
बैक स्ट्रोक 50 मीटर ब्वॉयज:
प्रथम स्थान अनूप मुंडा(00.46), दूसरा स्थान लखींद्र सिंह मुंडा(00.53), तीसरा स्थान अनमोल उरांव (00.58)
बटरफ्लाई ब्वॉयज( 50 मीटर):
प्रथम स्थान दीपांशु(00.50 सेकंड), द्वितीय स्थान राहुल नायक(00.51 सेकंड), तीसरा स्थान अमन जायसवाल00.54 सेकंड)
50 मीटर (ब्वॉयज) ब्रेस्ट स्ट्रोक:
पहला स्थान दीपांशु(00.42 सेकंड), दूसरा स्थान दीपक कुमार (00.43 सेकंड), तीसरा स्थान राजेश मुंडा(00.44 सेकंड)
बैक स्ट्रोक 50 मीटर(गर्ल्स):
पहला स्थान आतिशी कुमारी(00.51 सेकंड), दूसरा स्थान श्वेता लकड़ा(00.55 सेकंड), तीसरा स्थान प्रिया उरांव(00.58 सेकंड)
बोट रेस:
पहला स्थान सन्नी और ग्रुप को मिला। उन्होंने 2.58 मिनट में रेस पूरा किया। दूसरा स्थान शाहबाज और ग्रुप(3.08 मिनट) और तीसरा स्थान सुशांत और ग्रुप(3.32 सेकंड)
ट्यूब रेस गर्ल्स:
पहला स्थान अंशु कुजूर(4.17), दूसरा स्थान चांदनी कुमारी(4.30), तीसरा स्थान प्रिया उरांव(5.26) और चौथे स्थान पर प्रथमी रहीं।
फ्रीस्टाइल आउटसाइड आफ लोहरदगा:
पहला स्थान दीपांशु को मिला उन्होंने दो मिनट और 45 सेकंड में रेस पूरी की। दो मिनट और 53 सेकंड के साथ रुहुल नायक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान अमन(3.01 सेकंड)
ट्यूब रेस(मेंस):
पहला स्थान सूरज कुमार जायसवाल(3.39), दूसरा स्थान सैयद वसीम(4.05) और तीसरा स्थान अफसर आलम(4.25)
300 मीटर मेंस फ्री स्टाइल:
पहले स्थान पर दीपक साहू(4.38), दूसरे स्थान पर विकास उरांव(4.44), तीसरे स्थान पर सूरज(4.45) रहे।
300 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल:
पहले स्थान पर आतिशी कुमारी(3.08), दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी(3.33), तीसरे स्थान पर प्रथमी कुमारी(3.34) रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

Leave a Comment