Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थियों का किया जा रहा शारीरिक दक्षता जांच, 5 लाख से अधिक उम्मीदवार शारीरिक दक्षता में होंगे शामिल

On: August 22, 2024 11:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने आरक्षियों की बहाली भी जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कुल 583 उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए 22 अगस्त 2024 से शारीरिक दक्षता हेतु जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें 5,13,832 आवेदक भाग लेंगे। साहेबगंज समेत अन्य जिलों में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच शुरू कर की दी गई है। पलामू ज़िला में 27 अगस्त से शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। अन्य जिलों में शुक्रवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 7 चयन पार्षद द्वारा क़रीब 6000-6000 आवेदकों की शारीरिक दक्षता की जांच की जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर समय सीमा के अंदर नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने झारखण्ड पुलिस के तहत आरक्षियों की बहाली भी जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

नियुक्तियों को लेकर सजग सरकार

जेपीएससी और जेएसएससी के द्वारा लगातार विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर अहर्ता प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन स्वीकार कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। वर्ष 2020 से अबतक (जून, 2024) में भेजी गई अधियाचित 26443 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही, परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति का क्रम जारी है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में 58, रिम्स, रांची अन्तर्गत परिचारिका श्रेणी एश् के पद पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत 336, इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017 के तहत 2601, रिम्स, रांची अन्तर्गत्त तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा-2022 (नियमित भत्ती एवं बैकलॉग भर्ती) के तहत 16, संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 में जिला स्तरीय 4, 626 एवं राज्य स्तरीय 4400, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 2531, झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 550 एवं झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 1429 पदों पर युवाओं की नियुक्ति हुई और वे सरकार का अंग बनें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खैरागढ़ के रियासत कालीन राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब: समग्र ब्राह्मण परिषद् की मातृ शक्तियों ने पुरुषोत्तम मास में किया भव्य दीपदान

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

विश्व रक्तदान दिवस के  अवसर में मारवाड़ी युवा मंच ने 30 यूनिट रक्तदान किया*

मारवाड़ी युवा मंच का बड़ा सेवा कार्य: पुरुषोत्तम मास पर राहगीरों के बीच बांटा 100 लीटर नींबू पानी और खीरा; भीषण गर्मी में लोगों को मिली भारी राहत

लोहरदगा-गुमला-धर्मजयगढ़ रेल परियोजना क्षेत्र के विकास की नई धुरी बनेगी -राजनील तिग्गा

*चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी बधाई-आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में दौड़ेगी रेल*

रफ्तार का कहर, ऑटो की भीषण टक्कर में महिला किसान की दर्दनाक मौत: बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही थी

एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

Leave a Comment