Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजयुमो युवा आक्रोश रैली से पहले मोरहाबादी के पास निषेधाज्ञा, 500 मीटर के दायरे में रैली, प्रदर्शन पर रोक

On: August 22, 2024 11:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की युवा आक्रोश रैली से महज एक दिन पहले मोरहाबादी के पास निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। जिला प्रशासन ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाने का आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि निषेधाज्ञा सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में किसी प्रकार के धरना, रैली और जनसभा करने पर रोक रहेगी। रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 को मोरहाबादी मैदान को छोड़कर उसके 500 मीटर के दायरे में लागू कर दिया गया है. निषेधाज्ञा में विशेष रूप से जनसभा, रैली, धरना, प्रदर्शन करने और इस परिधि के भीतर 5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. क्षेत्र में ‘लाउडस्पीकर’ बजाने पर भी प्रतिबंध है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में चिंता व्यक्त की गई है कि कुछ संगठन या दल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना है. ज्ञात हो कि भाजयुमो ने शुक्रवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ ‘युवा आक्रोश रैली’ का आयोजन किया है। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

भाजपायुमो का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के युवाओं को प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी नहीं दे पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का आश्वासन दिया था। पारा शिक्षकों, अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण का वादा किया था। जिसे पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, नौकरियों की बिक्री की गई।

भाजयुमो का कहना है कि उपरोक्त तमाम मुद्दों के साथ-साथ नियोजन नीति जैसे मुद्दे पर हेमंत सरकार से जवाब मांगेंगे. झारखंड का युवा इस सरकार के खिलाफ नए हूल और उलगुलान के लिए तैयार है। रैली को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक संबोधित करेंगे।

युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार ने मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाए जाने के रांची जिला प्रशासन के फैसले पर कहा है कि जिला प्रशासन का काम निषेधाज्ञा लगाना है। हमारा काम कार्यक्रम करना है। हमने तय किया है कि युवा आक्रोश रैली निकालेंगे, तो हम निकालेंगे। कोई निषेधाज्ञा हमें रोक नहीं सकती। आगे कहा कि हमारी युवा आक्रोश रैली होकर रहेगी और मोरहाबादी मैदान में ही होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कौलेश्वरी धाम में बड़ा बदलाव: वर्षों बाद बहाल हुई नियमित बिजली; जगमगा उठा मां का दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

Leave a Comment