Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने ऑनलाइन जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मुख्यमंत्री के प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर की तैयारियों की ली जानकारी

On: August 22, 2024 10:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार हेमन्त सोरेन के उŸारी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग में 24 अगस्त को प्रमण्डल स्तरीय निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर की गई आवश्यक तैयारियों हेतु उपायुक्त रमेश घोलप ने जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक किया। बैठक में सर्वप्रथम झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध किए गए कार्यों के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा प्रमण्डल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अनुसार लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक तैयारी कर लें, इसमे किसी भी प्रकार की कोताही न हो। जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से ली जाने वाली विकास योजनाओं के लिए ग्राम सभा से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिससे ग्राम सभा से पारित योजनाओं को जिला स्तर पर पारित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 (खरिफ) के अंतगर्त ऋणी/गैर ऋणी कृषकों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 तक निर्धारित है, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम वर्ष 2024-25 के लिए अगहनी धान एवं भदई मकई को अधिसूचित किया गया है। उक्त फसलों का बीमित राशि क्रमशः 60500 एवं 46000 रू0 प्रति हेक्टेयर है। फसल बीमा कराने हेतु गैर ऋणी कृषकों द्वारा टोकन देय राशि 1(एक रूपया) मात्र है। गैर ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने हेतु निम्न दस्तावेज यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राजस्व पदाधिकारी द्वारा निर्गत भूमि प्रमाण पत्र/नवीनत रसीद, मुखिया/ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा अभिप्रमाणित वंशावली, बटाईदार द्वारा पट्टा/बटाई संबंधी प्रमाण पत्र (नोटराईज्ड शपथ पत्र), मोबाईल संख्या, स्वस्त्यापित फसल बुआई प्रमाण पत्र। सभी अंचल अधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अधीनस्थ राज्सव उप निरीक्षक/अंचल निरीक्षक/बीटीएम/एटीएम, कृषक मित्रों, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवकों के माध्यम से अपने अपने अंचल अंतर्गत गैर ऋणी कृषकों का प्रज्ञा केन्द्रों में निर्धारित तिथि के अंदर नामांकन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया को निर्देशित किया गया कि अपने अपने अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत अंचलों को गैर ऋणी कृषकों का प्रज्ञा केन्द्रों में नामांकन का प्रतिदिन समीक्षा करें एवं प्रत्येक दिन का प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कौलेश्वरी धाम में बड़ा बदलाव: वर्षों बाद बहाल हुई नियमित बिजली; जगमगा उठा मां का दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

लाल आतंक के गढ़ में कानून का राज, जांबाज थाना प्रभारी को मिला सम्मान: आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा

खैरागढ़ के रियासत कालीन राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब: समग्र ब्राह्मण परिषद् की मातृ शक्तियों ने पुरुषोत्तम मास में किया भव्य दीपदान

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

विश्व रक्तदान दिवस के  अवसर में मारवाड़ी युवा मंच ने 30 यूनिट रक्तदान किया*

Leave a Comment