Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विभिन्न थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

On: March 29, 2023 11:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रामनवमी पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विभिन्न थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

इटखोरी/पत्थलगड़ा/मयूरहंड(चतरा)। बुधवार को जिले के मयूरहंड, इटखोरी, गिद्धौर व पत्थलगड़ा आदि थाना क्षेत्रों में रामनवमी पर शांति व विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लेग मार्च किया गया। गिद्धौर में बीडीओ संजीत कुमार सिंह, सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से मुख्य चौक, ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव में किया गया। फ्लैग मार्च में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं पत्थलगड़ा में बीडीओ मोनी कुमारी व थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से सुभाष चौक, पत्थलगड़ा, सिंघानी होते पूरे विभिन्न गांव में किया गया। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड में रामनवमी व रमजान के त्योहार शांति पूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। रामनवमी त्योहार में हुड़दंगियों पर ड्रोन व सिसी टीवी कैमरा से पैनी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में एसआई अंकित झा, एएसआई वकील सिंह, रविन्द्र सिंह व सशस्त्र बल व आईआरबी के जवान शामिल थे।

जबकी मयूरहंड थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रामवृक्ष राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च मयूरहंड थाना परिसर से चोरहा, हुलिया, मयूरहंड चौक, बेलखोरी, बनहा, सेवाल होते करमा चौक तक किया गया। इस दौरान आमजनो से अपील किया गया कि सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह पर ध्यान नहीं दें, ऐसी सूचनाएं अविलंब पुलिस प्रशासन को दें। फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, श्रीराम पंडित, एएसआई शशिकांत ठाकुर के अलावे सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment