Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन के अंतिम सोमवारी पर महादेव मठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्राकृतिक सुंदरता पर्यटक व श्रद्धालुओं को करता है आकर्षित

On: August 19, 2024 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। सावन के अंतिम सोमवारी व श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुंदा प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। महादेव मठ की बड़ी विशेषता है की यह तीनों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और नीचे से झरना बहता है, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाता है। जो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। महादेव मठ के पुजारी ने बताया कि सावन व फाल्गुन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि लोग भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां विशेष रूप से आते हैं। ज्ञात हो की महादेव मठ की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के कारण यह तीर्थ स्थल पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षक स्थल बन गया है। वही सावन पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ स्थल में मठ कमेटी की ओर से हरि कीर्तन के साथ भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। मठ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज साहू ने सरकार से पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटक विभाग द्वारा ऐतिहासिक तीर्थ स्थल को विकसित करने में थोड़ी सहयोग मिली है, लेकिन अभी भी कई अन्य कार्य को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। महादेव मठ एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला स्थल है, जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बनता जा रहा है। यदी सरकार इस पर्यटक स्थल पर पहल करती है तो यह स्थल पर्यटन के मानचित्र पर अपनी जगह बना सकता है। इस अवसर पर जेतेन्द्र गुप्ता, लवकुश गुप्ता, समेत कई अन्य कमिटी के सदस्यों ने सहयोग किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

Leave a Comment