Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

176 केजी अफीम डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल व एक टाटा मैजिक वैन के साथ दो मोबाईल फ़ोन जप्त

On: August 18, 2024 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। पुलिस अधक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना पर कुंदा थाना क्षेत्र से अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन व मोटरसाइकिल से लगभग 176.5 किलो डोडा बरामद किया है। एसडीपीओ अजय केशरी ने बताया की एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की टाटा मैजिक वाहन व मोटरसाइकिल से अफीम डोडा ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों को नवादा से शाहपुर जाने वाली सड़क के बीच बुनेलवा तरी के समीप से दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार तस्कर कुंदा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी सुखदेव गंझु पिता पुनाई गंझू बाइक जेएच 10 एडी 9730 पर लदा दो बोरा डोडा 43 किलो के साथ व वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के कटैया निवासी महेंद्र सौंडिक पिता रामदेव साव को टाटा मैजिक वैन जेएच 13 एच 7693 पर छः बोरा में वजन 133.5 केजी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास से एक -एक मोबाईल फ़ोन भी जप्त किया गया है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 39/24 में मामला दर्ज करते हुए कारवाई शुरू कर दी गई है। वही इस कार्रवाई से सक्रिय अफीम तस्करों में हड़कंप मच गया है तो दूसरी ओर पुलिस ने तस्करी के रैकेट को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कहा की तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, तस्करों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकता है। छापामारी अभियान में श्रीकांत पांडेय व जिला बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment