Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद शक्ति सिंह की मनाई गई 8वीं शहादत दिवस, अपने शहीद लाला को नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

On: August 18, 2024 12:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड की पुण्यभूमि का लाल और मां भारती का सपूत शहीद शक्ति सिंह की भावपूर्ण आठवीं शहादत दिवस 17 अगस्त को मनाई गई। शहीद के सम्मान में आयोजक समिति द्वारा दो सौ मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां वीर शहीद शक्ति सिंह अमर रहे के नारे से क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, शहीद के पिता संतकुमार सिंह, धर्मपिता अनिल सिंह, जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, थाना प्रभारी अमित कुमार, जिप सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता उज्जवल दास, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, पूर्व मेयर अंजलि कुमारी के अलावा पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के सदस्यों और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल उपरौंध के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।तत्पश्चात सांसद, शहीद के पिता संत कुमार सिंह व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहीद स्मारक स्थल पर शहीद के पिता अपने पुत्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते समय काफी भावविह्वल हो गए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शहीद के पिता, धर्म पिता एवं शहीद के पुत्र निहू कुमार और उपेंद्र सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों को तिरंगे की पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद, विधायक और उपस्थित वक्ताओं द्वारा शहीद शक्ति सिंह के साथ देश के अमर शहीदों को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में चतरा, हजारीबाग-चौपारण से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि समारोह में विधायक किसून कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, भाजपा अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जेजेएम नेता मनोज चंद्रा, उज्ज्वल कुमार दास, इंटक नेता प्रदीप कुमार सिंह, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मेयर हजारीबाग अंजली कुमारी, समाजसेवी सह प्रखर-ओजश्वी वक्ता हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह, रसिक शिरोमण, सेवानिवृत शिक्षक आदित्य प्रसाद सिंह, सैनिक संत कुमार सिंह, श्यामसुंदर सिंह, पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, मोहन साहा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र गोप, कमल किशोर, अजय कुमार, किसुन दास, आशुतोष कुमार, आदित्य यादव, रामकिंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। मंच संचालन माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन के निदेशक विनय कुमार सिंह ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment