Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में श्रम मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, दो लोगों के बीच हुआ नियुक्ति पत्र का वितरण

On: August 16, 2024 11:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में झंडोत्तोलन मुख्य अतिथि राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने किया। इससे पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने मंत्री का स्वागत किया। जिसके पश्चात परेड निरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जीप पर सवार होकर मंत्री, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मंत्री ने 09 बजकर 5 मिनट पर झंडोत्तोलन किया और मंत्री समेत उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मंत्री ने मंच से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ हीं शहीद के परिजनों, समेत अन्य का भी अभिवादन किया। आगे उन्होंने कहा कि विगत 77 वर्षों में भारतवर्ष में चहुंमुखी विकास हुआ आप इसके साक्षी है। आप हमसभी देशवासी आजादी की 78वं स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमारा मूल उद्देश्य है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े तमाम लोगों के जीवन स्तर, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कार्य करें। आगे उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-325 में श्रम बजट 46 लाख मानव दिवस के विरू26 लाख मानव दिवस सृजन किया गया। जिसमें महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत हैं 600 मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिवस का कार्य दिया गया। इस अवसर पर स्व. अनिल कुमार प्रभात भूतपूर्व सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय बचरा टंडवा के पुत्र अमन भारत को अनुकम्पा के आधार पर वर्ग-3 (निम्न वर्गीय) लिपिक के पद के लिए एवं कविता कुमारी पिता अनेश्वर यादव ग्राम परामातु, पोस्ट थाना लावालौंग जिला चतरा को साहरणालय चतरा अंतर्गत चतुर्थ वर्ग के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बेहतर कार्य करने वाले सीएससी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के अलावे जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, जिप उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी/कर्मी समेत कई गणमान्य एवं आम लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

Leave a Comment