झारखण्ड/गुमला -चांदनी चौक दुर्गा पूजा समिति की महिला सदस्यों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सभी महिलाएं हरा हरा परिधान में नजर आई। सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर कई भक्ति गाना सामूहिक रूप से प्रस्तुत कर नाच गान के सावन मिलन समारोह मनाई। इस दौरान महिलाओं के द्वारा कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से मनीता देवी, आलोका देवी, अंशु देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, स्वामी देवी, सोनी देवी, रूपा देवी, पूनम देवी, प्रीत देवी, आशा देवी, शारदा देवी, रेवती देवी व ज्ञानी देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद थे।