Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम मंत्री, उपायुक्त व अन्य, 58 व्यक्तिगत, 19 सामूहिक कुल 77 वन पट्टा का किया गया वितरण, मंत्री ने कहा जल जंगल जमीन के संरक्षक और प्रकृति के सच्चे सेवक है आदिवासी समुदाय

On: August 9, 2024 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त रमेश घोलप शुक्रवार को सदर प्रखंड के सरना टोंगरी पकरिया में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री भोक्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत जिला प्रशासन की ओर से वन पट्टा वितरण कार्यक्रम के तहत लाभुकों के बीच 58 व्यक्तिगत व 19 सामूहिक कुल 77 वन पट्टा का वितरण किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह दिन आदिवासी समुदायों की संस्कृति, अधिकार और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य आदिवासी लोगों की विविधता और उनके सांस्कृतिक योगदान को मान्यता देना है। साथ ही उनके मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा 21 से 50 वर्ष की बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित करने हेतु पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में 15 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऑफलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं। सभी योग्य बहनों से अपील है कि अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन जमा करें और योजना का लाभ लें। आगे कहा आज कुल 77 वन पट्टा का वितरण किया गया, इसके लिए जिला स्तर पर स्वीकृति हेतु तीन दिनों में दो बार बैठक की गई। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नियमसंगत सभी आमजनों के समस्याओं का निराकरण करना है। उक्त कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी अलका कुमारी, बीडीओ चतरा हरिनाथ महतो, अंचलाधिकारी चतरा अनिल कुमार, समाजसेवी नवलकिशोर यादव, समाजसेवी रश्मि प्रकाश, शोभा कुजूर, निर्मला केरकेटा, महेश बांडो, अनिल मिंज समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment