न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने पुनः डॉ. मृत्युंजय सिंह को जिला महामंत्री एवं देव कुमार सिंह को इटखोरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ऋषि बाला सिंह के कुशल नेतृत्व को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। डॉ. सिंह पूर्व में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। इनकी कुशल कार्य क्षमता को देखते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं वर्तमान मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। पूर्व प्रमुख ऋषिबाला सिंह के कुशल कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारी को भाजपा के वरिष्ठ नेता डोमन राणा, बसंत नारायण सिंह, पेमन साव, रामकुमार सिंह, सीताराम दांगी, योगेंद्र सिंह, सीताराम साव, कामेश्वर साव आदि ने बधाई दी है।
डॉ. मृत्युंजय जिला महामंत्री, ऋषि बाला उपाध्यक्ष एवं देव कुमार सिंह बने मंडल अध्यक्ष

By newsscale
On: August 8, 2024 11:09 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1021817
Total views : 2802089