Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन, चार गिरफ्तार, 8 बाइक भी जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
कोडरमा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइक भी बरामद की है। पलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह में शामिल दो सदस्यों का संबंध बिहार से जुड़ा है। एसपी अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 28 जुलाई को सूचना मिली थी कि तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चोर गिरोह कई दिनों से चोरी की घटना को अजाम देने के उद्देश्य से सक्रीय हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। जिसमें चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सभी बाइक चोरी के उद्देश्य से पहुंचे थे। एसपी ने आगे बताया कि पूछताछ आरोपियों ने चोरी की हुई बाइकों का स्थान बताया और निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद की गई। मामले में तिलैया थाना कांड संख्या 183/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र राजवंशी 22 वर्ष पिता लालो राजवंशी निवासी दरियापुर थाना अकबरपुर, नवादा, भुनेश्वर यादव 37 वर्ष पिता रोहन यादव निवासी मोहन केवाल थाना सिरदल्ला परना डाबर नवादा बिहार, विकास कुमार 18 वर्ष पिता मनोज बेलदार निवासी विशुनपुर आश्रम रोड थाना तिलैया व प्रकाश कुमार 18 वर्ष पिता स्व अमृत साव निवासी रोहनियांड थाना तिलैया शामिल हैं। छापेमारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी विनाय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रेमसागर जलांधर व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी मुख्यालय पुरुषोत्तम सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment