न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पांडेपुरा में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन मगंलवार को हुआ। विद्यालय पोशाक क्षेत्र के नामांकित छात्र-छात्राओं के माता-पिता और अभिभावकों के द्वारा आम सभा का आयोजन पंचायत समिति सदस्य लखन दास के अध्यक्षता में हुई। जिसमें चुनाव की प्रक्रिया विभागीय पर्यवेक्षक विनय गुप्ता (सीआरपी मध्य विद्यालय डुमरी हंटरगंज) के निगरानी में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति हेतु चयनित सदस्यों में बतौर अध्यक्ष रामबरत पासवान उपाध्यक्ष के रूप में रीना देवी और सदस्यों में पंकज कुमार, सानू कुमार, राजेश यादव, देवनंदन मिस्त्री, रंजीत कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी, रेखा कुमारी, ममता देवी, उषा देवी, सुनीता देवी चयनित हुए। शिक्षकों में प्रधानाध्यापक जयंत कुमार क्लर्क शंकर कुमार, समाजसेवी एवं रिटायर आर्मी अर्जुन यादव उपस्थित हुए। पर्यवेक्षक द्वारा सभी चयनित सदस्यो, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलवाया गया।
एसएस प्लस टू विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने रामबरत पासवान

By newsscale
On: July 30, 2024 10:17 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1038469
Total views : 2825102