
न्यूज स्केल संवाददाता, श्रीकांत राणा
चतरा। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में पिछले 4 माह से बीडीओ व सीओ के अभाव में आम जनताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विगत करिब चार महीने पूर्व बीडीओ सह प्रभारी सीओ मोनी कुमारी के स्थानांतरण होने के बाद प्रखंड के विकास कार्य काफी धीमी पड़ गई थी। स्थानांतरण के बाद प्रखंड का कार्यभार गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव को सौपा गया था। जिसके वजह से दोनों जगह की कई कार्यों में धीमी पड़ने लगी थी। वहीं सरकार ने पत्थलगड़ा में अब बीडीओ के साथ सीओ का भी पदस्थापन कर दिया है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रखंड के नए बीडीओ मनोरंजन कुमार होंगे जो रांची के मांडर में पदस्थापित थे तथा सीओ उदल राम होंगे जो पलामू में पदस्थापित थे। झारखंड सरकार ने राज्य के 61 प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कई अंचल अधिकारी का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।