Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिलास्तरीय हॉकी नॉक आउट टूर्नामेंट का आयोजन, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो रहा ओवर ऑल चौंपियन

On: July 23, 2024 10:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, ओलम्पिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा, ओलम्पिक संघ सह हॉकी संघ के सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, एडीपीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। टूर्नामेंट में चतरा जिला के सभी प्रखंडों के अंडर 17 बालक व अंडर 17 बालिका एवं अंडर 15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच कस्तूरबा विद्यालय चतरा बनाम गिद्धौर के बीच हुई। जिसमें चतरा की बालिकाओं ने एक शून्य से विजय हुई। दूसरा सेमीफाइनल उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण बनाम उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो के बीच में हुआ। जिसमें तीन शून्य से लेपो विजय हुई। तृतीय स्थान के लिए उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पिण्डारकों एवं कस्तूरबा विद्यालय गिद्धौर के बीच मैच हुई। गिद्धौर एक शून्य से विजय हुई। अंडर 17 बालक वर्ग उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडरकोन एवं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो के बीच हुई जिसमें उत्क्रमित उच्च प्लस 2 उच्च विद्यालय लेपो के बालक वर्ग दो शून्य से विजय हुई। अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल मैच में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडरकोन के बीच में मैच हुई। जिसमें लेपो ने तीन शून्य से विजय हुई। बालिका वर्ग में अंडर 17 फाइनल मैच में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो एवं कस्तूरबा विद्यालय चतरा के बीच मैच हुआ। लेपो के बालिकाओं ने कस्तूरबा चतरा को एक शून्य से पराजित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका जितेन्द्र चंद्रवंशी, बसुदेव उरांव,अबोध राम, सन्तोष कुमार ने निभाई। मैच को सफल बनाने में नोडल दीपक कुमार, अबोध राम, राघवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सबिता माल्तो, पुष्पा एक्का, प्रियंका कुमारी, फहद अंसारी, वीरेंद्र कुमार, संतोष राय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

Leave a Comment