Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया के साथ अखाड़े में दिखाया जौहर

On: July 17, 2024 11:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/पत्थलगड़ा/हंटरगंज। मंगलवार को जिला मुख्यालय व इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, पत्थलगड़ा, सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर व टंडवा आदि प्रखंड़ों में मोहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम के साथ हिंदुओं ने भी सार्वजनिक स्थलों पर लाठी, भाला, बरछा, तलवार एवं बनैठी के खेल का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। शहर में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस एवं अखाड़ा निकाला गया।

अखाड़ा में मुस्लिम के साथ हिंदूओं ने भी जौहर दिखाए। अखाड़ा एवं ताजिया जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कर्बला के मैदान पहुंचा। किसी अनहोनी को रोकने के लिए सभी चौक चौराहों पर के साथ जुलूस में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी नियुक्त थे। साथ ही प्रशासन की पैनी नजर थी। विधि व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ संदीप सुमन, सदर थानेदार विपिन कुमार, सदर सीओ के साथ अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहे। वहीं दसवीं मुहर्रम यौम-ए-आशुरा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ताजिया जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में ताजियादारी कर रहे अकीदतमंदों ने भाग लिया। इस अवसर पर बरवाडीह, बनवारा, नोनगांव, सिंघानी सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से उत्साहपूर्वक ताजिया जुलूस निकाला गया। थाना प्रभारी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के साथ-साथ मुस्तैद दिखे। वहीं स्थानिय प्रतिनिधियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

Leave a Comment