Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोहर्रम पर निकाला डीजे के साथ ताजिया जुलूस, भारी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम त्योहार शांति पूर्ण तरीके से बुधवार को मेला के साथ संपन्न हो गया। मोहर्रम को लेकर प्रखंड के विभिन्न कमेटी द्वारा तासा व डीजे के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। बरवाडीह पंचायत के आजाद मोहल्ला पक्का कुआं, रोशन कमेटी बड़ा चौक बरवाडीह इस्लामनगर, बनवारा, नवाडीह बाजोबार, डामोल जगन्नाथी, सिंघानी व विभिन्न गांवों में जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व बीते देर शाम थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, अरविंद ठाकुर व मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने आजाद मोहल्ला पक्का कुआं के अखाड़ा का में संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। जुलूस में शामिल युवा विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन किया। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात थे। त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मो. सिराजुल, मो. उद्दूद, मो. कुर्बान, मो. शाबान, मो. इसराइल, मो. समीर, मो. इकराम, मो. कलीम, मो. मुहिम, समसुल मियां, मो. अहसान, रहमान मियां, मो. सजिब, मो. कामरुख, मो. सहियाज, मो. जुल सरदार, मो. नईम, मो. मंसूर, मो. मंजूर, मो. शमीम, मो. अलाउद्दीन, मो. तौहीद मो. इजराफिल, मो. खुशबाश, मो. अब्दुल्ला समेत दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment