न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला पषिद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी की बेटी मन्नत ने झारखंड राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग चौंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। देवघर के कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय झारखंड स्टेट राइफल शूटिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता में मन्नत ने सीनियर, जूनियर और यूथ प्रारूप के 10 मीटर एयर राइफल में तीन गोल्ड मेडल और सेकेंड इंटर स्कूल चौंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। मन्नत ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल में 10वीं की छात्रा हैं और जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री तिवारी की पुत्री है। शूटिंग चौंपियनशिप में करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मन्नत का कहना है कि उनका प्रयास है कि वे नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। वहीं अपनी इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता के साथ अपने प्रशिक्षक को देती हैं। जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि यह उनके और उनके परिवार के साथ चतरा जिले के लिए गर्व का पल है और बेटी के स्वर्ण पदक जीतने के बेहतर प्रदर्शन पर प्रिंसिपल और प्रशिक्षकों को बधाई देते हैं।
राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग में मन्नत ने जीता गोल्ड मेडल, जले का नाम किया रोशन

By newsscale
On: July 10, 2024 10:45 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127947
Total views : 2949547