Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन का हुआ शुभारंभ, प्रमुख, थाना प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल ब्यूरो
गुमला/झारखण्ड: गुमला-घाघरा प्रखंड के रन्हे खेल स्टेडियम में फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन का शुभारंभ रविवार शाम 4 बजे किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी थाना प्रभारी तरुण कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव, कलमकारी मानव विकास संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे शिक्षक विजय साहू समाजसेवी सह पूर्व उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा निश्चित रूप से दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच कुहीपाट पंचायत बनाम संत युद्ध हाई स्कूल नवडीहा के बीच खेला गया।जिसमें 4-0 से जीत हासिल कर नवडीहा संत युद्ध हाई स्कूल ने बढ़त बनाया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि इस तरह के फुटबॉल प्रीमियर लीग होने से पंचायत क्षेत्र के बच्चों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। बच्चे नशा पान से दूर होकर बेहतर समाज की बनाने में अपना सहयोग दें। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर मैच का मुख्य उद्देश्य नशा पान से दूर रहने का है खासकर युवा लोगो का भटकाओ नशा पान की ओर अधिक हो रहा है हम सभी को उसपर अंकुश लगाने की जरूरत है। वही विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव ने कहां की खेल को खेल की भावना से खेल हारे हुए टीम को हताश न होकर निरंतर प्रयासरत रहने की जरूरत है। अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। बेहतर खेल कर खुद को स्थापित करें। शिक्षक विजय कुमार साहू ने बताया कि इस फुटबाल लीग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ी खेल के साथ जुड़े रहे और नशा पान से हमेशा दूर रहे। वहीं उक्त प्रीमियर लीग 10 अगस्त तक चलेगी। जीत के लिए संघर्ष करो हर के बाद मेहनत करो नशे से हमेशा दूर रहो का स्लोगन भी उक्त खेल मैदान में देखने को मिला।मौके पर उपस्थित लोगों में सुभाष भगत,अरुण उरांव, हरिदयाल उराब सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment