Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मादक पदार्थ के विरुद्ध निकाली गई जागरूकता रैली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मादक पदार्थ के विरुद्ध निकाली गई जागरूकता रैली

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। मादक पदार्थ के विरुद्ध कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंदा की बच्चियों द्वारा रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चियों द्वारा ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई की सबसे पहले गांव के हर नागरिक को नशे से बचाने का काम करेंगे, बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारे लगाए। इस दौरान बच्चियों ने हाथ में जो लोग शराब बेचने का काम करते हैं, वह समाज का सबसे बड़ा दुश्मन हैं के स्लोगन लिखे तख्ती लिए हुए थे।वार्डेन इंदु भारती ने कहा की नशा समाज को खोखला कर देती है। उन्होंने कहा की युवा पीढ़ी देश के विकास में बड़ी भूमिका अदा करती है, अगर युवा ही नशे की गर्त में चले जाएंगे तो देश की तरक्की में बाधा बन जाएंगे। मादक पदार्थ जागरूकता अभियान में हर व्यक्ति को योगदान देते हुए सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की शराब, अफीम व ड्रग जैसे नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को बिना डरे दें। नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।अभियान में छात्राओं के साथ सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोयला ढुलाई से जनहानि पर भड़के लोग, ठोस मुआवजा नीति की उठी मांग; NTPC हादसे के बाद मिला 50 लाख

लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर निर्धारित, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा शिविर

खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू में जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

Leave a Comment