Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन के चपेट आई महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर, नही पहुंचे सांसद-विधायक, 10 घंटे बाद मृतक के आश्रितों को 3 लाख व घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा के बाद हटा जाम

On: June 6, 2024 6:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोल वाहन के चपेट आई महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर, नही पहुंचे सांसद-विधायक, 10 घंटे बाद मृतक के आश्रितों को 3 लाख व घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा के बाद हटा जाम

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार कोल वाहनों कहर जारी है। वहीं तमाम आश्वासन फिलवक्त पूरी तरह से बेअसर दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह टंडवा-रांची बायपास सड़क किनारे स्थित सीआईएसएफ कैंप के समीप अज्ञात कोलवाहन ने मोटरसाइकिल पर दो सवारों को अपनी चपेट में लेने के बाद मौके पर फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों मजदूरी का काम करते थे। इस हादसे में महिला श्रमिक कुंती देवी की घटनास्थल पर हीं तड़प- तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बुरी तरह से घायल इसराइल अंसारी को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज हजारीबाग ले गये। जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने कोल वाहनों के परिचालन को ठप कराते हुवे स्थाई रोक लगाने की मांग जिला व प्रखंड प्रशासन से करने लगे। दूसरी ओर जाम की सूचना पर पदाधिकरी मौके पर पहुंचकर 10 घंटे के कड़ी मस्कत के बाद कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा मृतक के आश्रितों को 3 लाख व घायल को  50 हजार रुपए दिए जाने के बाद सड़क जाम हुआ खत्म। कोल वाहनों से सड़क दुर्घटना में समरुप व पूर्व में लाखों रुपए परिजनों को दिलाने का सब्जबाग दिखाने वाले नेता मौके से रहे गायब। वहीं स्थानिय सांसद व विधायक नहीं पहुंचे। ना ही उनके प्रतिनिधि या कार्यकर्ता ही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment