न्यूज स्केल डेस्क
रांची/गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव 2024 जेएमएम नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने जीत ली है। उन्होंने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 26483 मतों से हराया है। कल्पना सोरेन को 108975 मत मिले व दिलीप वर्मा को 82492 मत मिले। ज्ञात हो कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें लगी थीं। यह सीट हॉट सीटों में शुमार थी क्योंकि इस सीट से एक्स सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं। स्वयं श्रीमती सोरेन ने इस सीट पर जीत को लेकर जमकर महनत किया था।
शुरुआत दौर में बीजेपी प्रत्याशी ने बनायी थी बढ़त
मतगणना का प्रारंभ होने के बाद पहले व दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन उसके बाद कल्पना सोरेन ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। सातवें राउंड का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 26116 और कल्पना मुर्मू सोरेन को 30759 मत मिले। सातवें राउंड में कल्पना मुर्मू सोरेन 4643 वोट से आगे हुई थीं। 19वें राउंड तक वोटों की गिनती में कल्पना मुर्मू सोरेन करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रही थीं। 20वें राउंड में 22188 वोटों से आगे हुई और श्रीमती सोरेन को 91788 वोट मिले और इस तरह कुल 24वें राउंड में वोटों की गिनती पूरी हुई। जिसमें श्रीमती सोरेन ने जीत दर्ज कर राजनीति की शानदार पारी की शुरुवात की।
कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोकसभा चुनाव का भी जमकर किया था चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। इनके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री चुनावी प्रचार में लगे थे। खुद श्रीमती सोरेन ने जेएमएम से चुनावी कमान संभाली थी और लगातार जनता के बीच पहुंचकर प्रचार प्रसार किया था।






















Total Users : 1038571
Total views : 2825243