Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल की पुण्यतिथि पर नमन

On: March 17, 2023 2:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल की पुण्यतिथि पर नमन

 

दिल्ली। भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल ने मात्र 21 साल की उम्र में, चार साल की बेटी की मां होने के बावजूद, पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। ऐसी महान महिला पायलट को नमन। कहा जाता है कि उन्होंने भारतीय परंपरा का मान रखते हुए, साड़ी पहनकर पहली सोलो फ्लाइट में अपनी उड़ान भरी थी। सरला ठकराल का जन्म 8 अगस्त, 1914 को दिल्ली में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में उनकी शादी पायलट पीडी शर्मा के साथ हो गई थी। सरला को लोग प्यार से मति कहते थे। शादी के कुछ समय बाद, पीडी शर्मा ने देखा कि उनकी पत्नी मति को उड़ान भरने और विमानों के बारे में जानने की बड़ी जिज्ञासा है।अपने पति पीडी शर्मा का साथ और प्रोत्साहन पाकर, सरला ने जोधपुर फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान, पहली बार, उन्होंने साल 1936 में लाहौर में, जिप्सी मॉथ नाम का दो सीटर विमान उड़ाया था। फ्लाइंग टेस्ट पास करने के बाद सरला अंदर से पायलट बनने के लिए तैयार हो चुकी थीं। सरला को अपना पहला ‘A’ लाइसेंस हासिल करने के लिए करीब 1000 घंटे तक प्लेन उड़ाने का अनुभव करना था। वह उस समय महज 21 साल की ही थीं, जब उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया और ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

लेकिन 1939 में उनके पति की एक प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गयी और सरला को द्वितीय विश्व युद्ध के कारण ट्रेनिंग बीच मे ही छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने फाइन आर्ट्स और चित्रकला का अध्ययन किया और वह दिल्ली आ गईं। दिल्ली आकर उन्होंने पेंटिंग और डिजाइनिंग से अपने नए करियर की शुरुआत की।
सरला जिस भी क्षेत्र में रहीं, वह सभी के लिए प्रेरणा बनकर रहीं। उन्होंने एक बेहतरीन जीवन जिया और 15 मार्च 2008 को 91 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

करोड़ों का सट्टा गैंग: टीचर बनना चाहती थी MA-B.Ed पास यशस्वी, शादीशुदा सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बना दिया सट्टेबाज!

CM की कुर्सी संभालते ही थलपति विजय का बड़ा एक्शन: 200 यूनिट मुफ्त बिजली और सिंगापेन टास्क फोर्स को दी मंजूरी!

तमिलनाडु की सियासत में विजय युग का आगाज: थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 दशक बाद खत्म हुआ द्रविड़ पार्टियों का एकाधिकार! इन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मनरेगा संकट पर केंद्र से आर-पार के मूड में कर्नाटक: VB-G RAM G एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार!

बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद BJP का बड़ा ऐलान: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री!

ब्यावर में बड़ा फर्जीवाड़ा: घी-तेल के बाद अब बिक रहे Puma के नकली जूते, सिटी पुलिस का नामी दुकानों पर छापा!

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Leave a Comment