Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदान कर्मी एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने के लिए पहुंचे मतदान केंद्रों पर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी मतदाताओं से 20 मई को मतदान करने की अपील, आज सुबह 07 से 5 बजे तक दिन भर मतदान होगा, भयमुक्त एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मतदान कर्मी एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने के लिए पहुंचे मतदान केंद्रों पर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी मतदाताओं से 20 मई को मतदान करने की अपील, आज सुबह 07 से 5 बजे तक दिन भर मतदान होगा, भयमुक्त एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। चतरा कॉलेज चतरा के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 मतदान केन्द्र एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के 08 केन्द्र पर एक दिन पूर्व पी 2 पार्टी हेतु डिस्पैच किया गया था। वहीं रविवार को सिमरिया विधानसभा के लिए 395 एवं चतरा विधानसभा के लिए 467 पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। पोलिंग पार्टी डिस्पैच के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने पूरे डिस्पैच प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है परन्तु वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुआ है। वैसे मतदाता भी फोटोयुक्त इन दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकते है। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया की आप सभी मतदान करने अवश्य अपने घर से निकल कर बूथ पर जाएं, परिवार के साथ जाएं और मतदान करें। रविवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक दिन भर होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, कामांडेंट सीआपीएफ 190 बटालियन, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment