Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी ने हजारीबाग शहर में किया धुंआधार प्रचार…

On: May 16, 2024 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग का बेटा बनकर जनता का सेवा किया, अब आपकी बारी है, आशीर्वाद दें: मनीष जायसवाल

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बेहद बढ़ गया है। यहां चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होने वाला है यानी 3 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी आई है और प्रचार के तरीके में भी बदलाव लाया है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पिछले 75 दिनों से निर्बाध रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का धुआंधार तूफानी दौरा कर जनसंपर्क और जनसंवाद किया है। टिकट मिलने के बाद से मनीष जायसवाल बिना रुके, बिना थके अनवरत चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंकते नजर आए हैं। गुरुवार को बड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम की जनसभा से लौट कर हजारीबाग शहर में नगर चुनाव कार्यालय परिसर में नई समाज की बैठक में शामिल हुए और उसके बाद हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मटवारी स्थित गांधी मैदान से की। यहां लोगों ने मनीष जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मतवारी गांधी मैदान के बाद इमली चौक, अटल चौक, दीपूगढ़ा, कोर्रा चौक, देवांगना चौक, हुडहुड़ू चौक में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा। मनीष जायसवाल ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों तक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में आपकी सेवा की है। इससे पहले 5 साल हजारीबाग नगर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा आपके बीच दिया है। मैं हमेशा हजारीबाग का बेटा बनकर यहां के जनता के सुख-दुख का भाग बनने और हजारीबाग के विकास के लिए कार्य किया है। अब आपकी बारी है मुझ पर आपने और आपके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास करके हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। आप का आशीर्वाद रहा तो सांसद बनकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करूंगा और हजारीबाग को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास करूंगा। मौके पर विशेषरूप से बबन गुप्ता, विजय चौधरी, राजू सिंह, संजय शरण, रिंकू वर्मा, बाबू सिंह, अजय प्रजापति, शिव प्रजापति, श्रेष्ठ उपाध्याय, नीरज कुमार, शेफाली गुप्ता, पूनम मिश्रा, बबलू सोनी, बाबू सिंह, बबलू गुप्ता, इंद्र पंडित, राजकरण पांडेय, राष्ट्रवादी रोशन, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment