भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने मनीष जायसवाल को दिया जीत का मंत्र
हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होने गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे। हजारीबाग के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित द फ्लोरेस्टा होटल्स एंड बैंक्वेट्स सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का उन्हें आगामी चुनाव में जीत के लिए कई टिप्स और मार्गदर्शन मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, भाजपा प्रदेश सह- मीडिया योगेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।





















Total Users : 786453
Total views : 2480464