न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। जिले के हंटरगंज में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में भारी भीड़ उमड़ी। वही सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ झारखंड के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की बुनियाद लूट और झूठ पर टिकी हुई है। यह देश को गलत दिशा में ले जा रही है। चतरा में लगातार 10 वर्षों तक बीजेपी के सांसद रहे, लेकिन यहां विकास का कोई काम नहीं हुए। चतरा में रेल आया ना स्टील पलांट आया। जबकी 2014 में नरेंद्र मोदी के मौजुदगी में सासंद सुनील कुमार सिंह ने रेल से 2019 में नामांकन के लिए पहुंचने का वादा किया था। अब 2024 में भी रेल तो नही पहुंचा पर प्रत्याशी बदलकर वोट मांगा जा रहा है। ऐसे में आप इंडिया गबंधन प्रत्याशी को हांथ छाप पर वोट कर जीताने का काम करें, क्षेत्र का विकास अवश्य होगा। वहीं पार्टी प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने कहा कि यहां की जनता उन्हें मौका देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार दिलाना रहेगा।
बीजपी सांसद के कार्यकाल में नहीं हुआ चतरा में कामः सत्यानंद भोक्ता

By newsscale
On: May 16, 2024 9:01 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 786462
Total views : 2480481