प्रत्याशियों द्वारा लगाया जा रहा जोर, 18 के शाम थमेगा चुनावी शोर
न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। चतरा लोकसभा सीट पर मतदान से पहले चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस लोकसभा सीट पर मतदान 20 मई को होना है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने अपने तरीके से चुनावी प्रचार करने में लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक लाउडस्पीकर और डीजे का शोर सुनाई पड़ने लगा है। हालांकि अभी भी 22 में से कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपना प्रचार वाहन नहीं निकला है। जिनमें अधिकांश निर्दलीय हैं। राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा का चुनावी प्रचार केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को प्रचार का माध्यम बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी जातीय समीकरणों के बल पर चुनावी मैदान में डटे हैं। चतरा सीट पर चुनाव प्रचार 18 मई की शाम 5 बजे तक चलेगा। चतरा लोक सभा सीट पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 10 मान्यताप्राप्त दलों से व 9 निर्दलीय मैदान में हैं। पत्थलगड़ा मंगलवार को लोकसभा चुनाव को देखते हुवे प्रत्याशीयों ने विभिन्न वाहनों के साथ चुनाव-प्रसार शुरू कर दिया है। पत्थलगड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में नागपुरी, भोजपुरी, खोरठा, हिंदी गाना को रीमिक्स कर एक से बढ़ कर गानों के साथ मतदाताओं को अपना पक्ष में वोट डालने का अपील किया गया। सभी वाहन में अपना-अपना चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार तेजी कर दिया है। चुनाव प्रसार में विपक्ष के नेताओ ने भारी देख टूक-टूक देखते नजर आ रहे हैं।



















Total Users : 1069655
Total views : 2868494