Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

2.700 केजी अफीम के साथ 13 मामलों का अभियुक्त लालू साव गिरफ्तार, पीस्टल व मोटरसाइकिल जब्त

On: May 14, 2024 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2.700 केजी अफीम के साथ 13 मामलों का अभियुक्त लालू साव गिरफ्तार, पीस्टल व मोटरसाइकिल जब्त

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना पर 13 कांडों के अभियुक्त लालू साव को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया से 2 किलो 700 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी लालू पिता साव. पिता दुलारचंद साव, ग्राम नावाडीह, थाना सदर, जिला चतरा अपनी बहन के घर कठौतिया आया है किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से। सूचना के आधार पर एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में छपोमारी दल का गठन किया गया। जिसमें विपिन कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर थाना चतरा, पप्पू कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक सदर अंचल आदि को शामिल किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित छापेमारी दल ने कठौतिया पहुंचा तो अपराधी लालू साव पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास किया। तो पुलिस अधिकारियों ने उसका पीछाकर पकड लिया। तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी पिस्तौल एवं मैगजीन में लोड 05 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही उसके निशानदेही पर बहन के घर के बाहर खड़े आरएस 200 प्लसर मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखे 2 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के विरिुद्ध हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे जघन्य अपराध के 13 मामले पूर्व से दर्ज हैं। एसडीपीओ ने आगे बताया कि उक्त मामले में सदर थाना कांड संख्या 181/24 में धारा-18/18 (बी)/22/25/30 एनडीपीएस एक्ट एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment