Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम नरेंद्र मोदी के सिमरिया जनसभा को लेकर तैयारी जोरों पर, बीजेपी में बैठकों का दौर जारी 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पीएम नरेंद्र मोदी के सिमरिया जनसभा को लेकर तैयारी जोरों पर, बीजेपी में बैठकों का दौर जारी 

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के मुरबे में 11 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चतरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारी प्रशासनिक व पार्टी द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं एसपीजी के निगरानी मे रातों-रात पंडाल के साथ हेलीपैड का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सभा स्थल पर तीन हैली पेड बनाया गया है। वहीं पीएम के चुनावी सभा में अधिक से अधिक लोगों के लाने को लेकर बीजेपी के बैठकों का दौर जारी है। साथ ही कार्यकर्ता सभा स्थल के निर्माण और लोगो को न्योता देने मे जुट गये हैं। इस बार भाजपा पंचायत स्तर पर जिम्मेवारी देकर घर घर लोगो से मिलने मे जुटी है। एक ओर वोट करने तो दूसरी ओर सभा में आने के लिए भी न्योता दिया जा रहा है। वही सभा स्थल के घेराबंदी का कार्य जोर शोर से की जा रही है। एसपीजी के अधिकारी हर बिंदुओं पर अपनी पैनी निगाहें रखे हुए है। डीसी रमेश घोलप और एसपी विकास कुमार पांडेय जिला टीम के साथ कई बार स्थल का निरीक्षण कर कई निर्देश अंबंधितों को दिये हैं। गुरुवार को हेलीपैड का जांच हेलीकॉप्टर उतार कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चतरा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। चतरा लोक सभा के दो विधान सभा लातेहार और एक पलामू जिले में पडता है। जबकि चतरा जिला का एक पंचायत हजारीबाग लोक सभा में पडता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment