विश्व रेड क्रॉस दिवस पर अपर समाहर्ता ने किया झंडोतोलन

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भवन चतरा में बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अपर समाहर्ता अरविंद कुमार का स्वागत रेड क्रॉस के सचिव धर्मेन्द्र पाठक ने बुके देकर किया। कार्यक्रम का आगाज एसी ने झंडोतोलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेट थे। इसका मुख्यालय जेनेवा स्वीटीजरलैंड में है। इसका एकमात्र उद्देश्य आपातकाल अथवा आपदा के दौरान पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रेड क्रॉस के 700 संस्थाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेड क्रॉस के आप सभी सदस्य हैं और इसमें आपको मानव सेवा करने का अवसर मिला है जो गर्व की बात है। मौके पर रेड क्रॉस के सचिव के साथ, मेडिकल इंचार्ज डॉ. विजय अग्रवाल, रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, डीएवी के प्राचार्य डॉ. सैयद एजाज अहमद, पंकज दुबे, जीएनएम जयंती कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मधुलता कुमारी, लैब टेक्नीशियन सुमन कुमारी, विजय कुमार, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, तपेश्वसर सोनी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *