Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीजेपी के बैठक में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कहा मोदी जी की लहर नहीं तूफान चल रही है, पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा भाजपा के नहीं हुए तो दूसरे दल का क्या हो सकते हैं…

On: May 5, 2024 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा के भाजपा चुनाव कार्यालय में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पार्टी नेता प्रदीप प्रसाद के अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विशाल वाल्मीकि एवं धन्यवाद ज्ञापन रोशन कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को साधुवाद देता हूं की 2024 के चुनाव रूपी महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनकी यहम भूमिका होगी। 2014 एवं विश्व 2019 में नरेंद्र मोदी जी को अपना कीमती मत देकर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। आज उसी का देन है कि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो पाया। मोदी जी जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को 11वीं स्थान से 5वें स्थान में लाने का काम किया है वह अतुलनीय कदम है। 24 में तीसरी बार मोदी सरकार बनती है तो यह विश्व में तीसरे स्तर में आ खड़ी होगी। अतः भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी का लहर नहीं तूफान चल रही है और इस बार झारखंड के 14 के 14 सिट मोदी जी को झारखंड की जनता जीत कर देगी। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जनता के घर-घर जाकर मोदी जी द्वारा जनता को कहा गया नमस्कार, प्रणाम, जोहार कहा जाए। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा का प्रत्याशी है।

मीडिया द्वारा पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने श्री सिन्हा एवं उनके पुत्र जयंत सिन्हा को क्या नहीं दिया। बिहार में विपक्ष का नेता बनाया, बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, दो-दो बार लोकसभा सदस्य बनाया, हार जाने पर राज्यसभा सदस्य बनाया, दो-दो बार केंद्र में मंत्री बनाया, उनके पुत्र जयंत सिंहा को दो बार सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया और तब भी जब भाजपा के नहीं हुए तो दूसरे दल का क्या हो सकते हैं।

आरक्षण के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में श्री प्रकाश ने कहा कि जब तक भारत में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं होगा। छेड़छाड़ तो कांग्रेस सरकार करती है पिछड़ों का आरक्षण काटकर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की मंशा बनाई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों 5 लाख के पार से जीतना होगा। हजारीबाग के लोकप्रिय प्रत्याशी कोरोना कल में अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना जनता की जिस तरह से सेव की आज उन्हीं का आशीर्वाद है कि पार्टी द्वारा लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा की जो विपक्षी पार्टियां रामलाल के आमंत्रण को ठुकराया उन विपक्षी पार्टियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ठुकरा कर उन्हें सबक सिखाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी प्रदीप प्रसाद ने कहा की जनता में मोदी के प्रति एवं हजारीबाग भाजपा प्रत्याशी के कार्यों से प्रभावित होकर इतना अधिक उत्साह दिख रहा है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बूथ पर बैठने के लिए बूथ एजेंट भी नहीं मिलेगा। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की अधिक से अधिक मतों से अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए मत प्रतिशत को बढ़ाना होगा। घरों से बूथ पर लोगों को जाने के लिए प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, केपी ओझा, अनिल मिश्रा व अशोक यादव के अलावे कयुम अहमद, मनमीत अकेला, जीतन राम ने संबोधित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment