झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो शासन टोली में एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सर पर वारकर कर दिया।वहीं घटना की सूचना घाघरा पुलिस को बुधवार को दिन में सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि कर्मपाल मुंडा 45 वर्षीय अपने गांव पुटो शासन टोली से मंगलवार शाम 6:00 बजे घर से अकेले निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई जिसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वही बुधवार की सुबह घाघरा सिसई मुख्य पथ स्थित पुटो शासन टोली में ही एक व्यक्ति की शव होने की सूचना मिली। जिसके बाद उक्त स्थल पहुंचने पर उसकी पहचान कर्मपाल मुंडा के रूप में परिजनों द्वारा की गई।वही शव की की स्थिति को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके सर पर तेज धारदार हथियार से कई बार वार कर हत्या कर दी गई है।इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या में संलिप्त लोगों की पहचान कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
*घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो शासन टोली में एक व्यक्ति की हुई हत्या, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गुमला *
By Ajay Sharma
On: May 1, 2024 12:12 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1218362
Total views : 3065077