न्यूज स्केल संवाददात
हजारीबाग। हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने रविवार को बरही विधानसभा अंतर्गत चंदवारा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आरागारो, खांडी, पिपराही, मदलगुंडी, चंदवारा, पथलगड्डा, पितिरचांच, उरमा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा द्वारा संविधान पर किये जा रहे हमलों और आरक्षण को समाप्त करने के षड्यंत्र को लोगों के सामने रखा। देश को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है ताकि संविधान को बदला जा सके। कहा, सभी के मोबाइल में अब अमित शाह का वो वीडियो पहुंच चुका है जिसमे वो आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को समझाया कि अब भी वो लोग नहीं जागे तो आने वाले वक्त में आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा साथ ही संविधान में अन्य फेर बदल किया जाएगा। जो गरीबों और पिछड़ों के लिए दमनकारी नीति अपनाएगा। जनसंपर्क में जेपी भाई पटेल को बरही विधायक उमा शंकर अकेला का साथ मिला। उन्होंने जेपी की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी को वोट करने की अपील किया। स्थानीय होने का फायदा उनको मिला और ग्रामीणों ने उन्हें भारी समर्थन दे कांग्रेस को जिताने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान विधायक अकेला यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अबरार, अनिल दास, संतोष मोदी, नकुल पांडेय, बबलू यादव, अशोक सिंह, मुंशी यादव, नारायण रजक, विनोद पंडित, पप्पू यादव, दिलीप राणा, विजय बरनवाल, द्वारिका यादव, छोटू यादव, मनोज शर्मा, संजय कुमार दास, डालचंद पांडे, बजरंगी यादव, काली यादव, गुलाब यादव, मथुरा यादव, विनय सिंह, अरुण यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, झामुमो प्रखंड सचिव मो. इनामुल सहित इंडिया गठबंधन के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जेपी पटेल का चंदवारा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान, भाजपा पर रहे हमलावर, कहा हम आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे, संविधान को बचाकर ही रहेंगे
By newsscale
On: April 28, 2024 11:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1257737
Total views : 3120502