Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंडिया गठबंधन उम्मीदवार विनोद सिंह ने इचाक और दारू प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा बेरोजगारी, बंद क्रेशर, शिक्षा, स्वास्थ्य के सवाल को सर्वोच्च सदन में उठाने का दें मौका

On: April 28, 2024 1:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग/इचाक। कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सह बगोदर विधायक विनोद सिंह  हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में तूफानी दौरा कर लोगों से वोट देने की अपील की। अभियान की शुरुआत दारू प्रखंड के कविलासी से करते हुए पुनाई, लुंदरू, मोकताम, मंगुरा, तेतरिया, गर्दीह, फुफुंडी, पोखरिया, बरका, इचाक बाजार, भुसाई, साडम, इचाक मोड़ समेत कई गांव जाकर लोगों से मिला और वोट मांगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र में क्रेशर उद्योग बंद होने की वजह से उत्पन्न बेरोजगारी, कृषि से आमदनी, सड़क, महंगाई, शिक्षा और रोजगार जैसे समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विनोद सिंह ने कहा की 2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करने, का वादा कर आई सरकार ने पिछले 10 सालों में सिर्फ अडानी की संपत्ति को बढ़ाने का काम किया है। इचाक में सैकड़ों छोटे व्यापारियों का क्रेशर उद्योग बिना मतलब इको सेंसिटिव जोन बताकर बंद कर दिया गया। झारखंड के लोग इन्हीं वजहों से दिल्ली, मुंबई और विदेशों में प्रवासी मजदूर के तौर पर कार्य करने को मजबूर हैं।कोडरमा में पिछले 40 वर्षों से सत्ता में रही भाजपा यहां की जनता को ठगने का काम किया है। इचाक के लोगों से मेरी अपील है की इसी तरह इंडिया गठबंधन को मजबूत करें और आगामी चुनाव में तीन तारा पर वोट दें। ताकि इचाक में व्याप्त बेरोजगारी, बंद क्रेशर उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य के सवाल को मजबूती से देश के सर्वोच्च सदन में उठाया जा सके। अभियान में बीएन सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सह इंडिया गठबंधन विधानसभा प्रभारी दिगम्बर मेहता, डॉ आरसी मेहता, जेएमएम नेता मनोहर राम, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment