Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा नमांकन के पहले दिन 02 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र

On: April 26, 2024 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें उपायुक्त ने चुनाव संबधी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज से नामांकन प्रक्रिया जारी है जो 03 मई 2024 तक सुबह 11 बजे से 03 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं उन्होने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से समाहरणालय के 100 मीटर के दायरे में दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैयनाती की गई है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ चार लोग को ही निर्वाची पदाधिकारी कक्ष में आने की अनुमति है। आगे बताया कि पहले दिन 12 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फॉर्म लिए गए। जिसमें पहले दिन भारतीय जनता पार्टी से कालीचरण सिंह, पिता बैजनाथ सिहं वं निर्दलीय अभिषेक कुमार सिंह, पिता राकेश कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने आगे बताया कि 27 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को एनआईए एक्ट के तहत अवकाश होने के कारण नोमिनेशन फाईल नहीं किया जाएगा। उसके बाद 3 मई तक नामांकन होगा व 04 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी एवं 06 मई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। उसके बाद चुनारव चिन्ह का आंवटन किया जाएगा। वहीं 20 मई को मतदान दिवस है एवं 04 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। 04 चतरा लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 85 हजार 462 है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, एसडीपीओ चतरा, सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment