Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से जांच में प्रतिबंधित मांस बरामद, प्राथमिकी दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के समीप बुधवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक सहित एक अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया और ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सीधा किया। तो वाहन में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गाय। जिसकी जांच मजिस्ट्रेट व दंडाधिकारी के उपस्थिति में पशुपालन विभाग के चिकित्सक से कराई गई। जांचोंपरांत मांस प्रतिबंधित पाया गया। इस मामले में प्रतिबंधित मांस एक्ट के तहत वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्रतिबंधित मांस को डिस्पोजल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन चालक मो. समीम को हल्की चोट लगी। जबकि वाहन पर सवार मो. फैजान सहित अन्य सुरक्षित बच गए। वाहन दुर्घटना होने के बाद चालक व एक अन्य यात्री वाहन छोड़ फरार हो गए थे। सभी लोग थाना क्षेत्र के गांगपुर के बताए जाते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment