न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित आनंद होटल परिसर में सोमवार को महागठबंधन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन जेएमएम प्रखंड़ अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी उपस्थित थे। बैठक में सभी गिले शिकवे दूर करते हुए आपसी समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी में जुड़ जाने का आह्वान किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा पहले चतरा सांसद के 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दे और जनता को बरगलाना छोड़ दे। इस बार जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुटता बनाए रखते हुए राहुल गांधी के पांच गारंटी को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में राजद के महासचिव अरुण यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद कुशवाहा, सुधीर दुबे, देवदीप पासवान, संतन सोनी, परनाथ दांगी, मुसाफिर दांगी, ब्रह्मदेव पासवान सहित थे।
महागठबंधन के बैठक में चुनाव तैयारी पर हुई चर्चा, केएन त्रिपाठी ने भाजपा सांसद से 10 वर्ष का मांगा हिसाब

By newsscale
On: April 22, 2024 11:06 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785993
Total views : 2479789