Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दूल्हे की कार अनियंत्रित हो जलमशा में घुसी, दो की मौत, मच गई चीख पुकार…

On: April 22, 2024 8:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुल्हन के मामा व दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत, दो गंभीर, कार चालक फरार

न्यूज स्केल डेस्क
पटना/नालंदा। बिहार के नालंदा में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर जनमाशा में जा घुसी। जिसके चपेट में आने से दो की मौत हो गई है। जबकि दो लोग जख्मी हैं। हादसा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छीतरबीघा गांव में घटी है। मृतक की पहचान पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एरई गांव निवासी बृजनंदन सिंह के 47 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सिंह एवं दुल्हन के मामा नियामतपुर गांव निवासी जनार्दन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के रुप हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के बांकेपुर गांव निवासी स्वर्गीय रमेश सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार की बारात करायपरसुराय के छीतर बीघा गांव निवासी कुलदीप सिंह के यहां शनिवार को आई थी। दोपहर बाद विदाई के समय दूल्हे की अनियंत्रित कार जनमासा में बैठे चार लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई एवं सभी घायलों को इलाज के लिए करायपरसुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाने के दौरान राजीव कुमार सिंह एवं सुशील कुमार की मौत हो गई। जबकि नियामतपुर गांव निवासी राजन सिंह के पुत्र उमेश प्रसाद एवं नीतीश कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। ग्रामीणों की माने तो जनमाशा के बाहर खड़ी कार में किसी ने चाबी डाल दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जनमासा में बैठे लोगों को टक्कर मार दी। मृतक राजीव कुमार सिंह दूल्हे का ममेरा भाई लगता है। जबकि सुशील कुमार उर्फ गुड्डू कुमार दुल्हन के रिश्ते में मामा लगता है। वहीं इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के उपरांत तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि सड़क पर कुछ लोग खड़े थे इसी बीच अनियंत्रित गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

Leave a Comment