Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, 28 केजी अवैध अफीम और मोबाइल फोन जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/सिमरिया/गिद्धौर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर पिता-पुत्र को एक करोड़ 40 लाख की 28 किलो 85 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में गिद्धौर मुख्य चौक निवासी महेंद्र दांगी व उसके पुत्र दीपेंद्र दांगी शामिल है। उपरोक्त कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में गठीत टीम ने की है। सिमरिया एसडीपीओ श्री केसरी ने सिमरिया स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरली टोला स्थित महेंद्र दांगी के दुसरे घर में बने जानवर शेड में भारी मात्रा में अफीम रखा हुआ है और बाहर भेजने की तैयारी है। सूचना के आलोक में छापामारी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बरली टोला स्थित घर पहुंची और सर्च कर अफीम बरामद करने के साथ ही दोनो पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 28/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ ने आगे कहा कि लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिति में अफीम व ब्राउन शुगर तस्करों व इस कारोबार में संलिप्त लोग बख्शे नहीं जाएंगे। छापामारी टीम में एसडीपीओ के साथ गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment