Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री रामनवमी पर शहर में निकली झांकी, देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम व वीर हनुमान की भक्ति में बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक पूरा चतरा शहर सराबोर रहा। शहर की सडकों पर आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों भारी भीड उमड़ी। शहर में करीब 28 अखाडों व क्लबों के द्वारा एक से बढ कर एक झाकियां निकाली गई थी। जुलूस व झांकी में शामील लोगों के द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम व जय वीर हनुमान आदि के उद्घोष से पूरा शहरा पुरी रात गुंजायमान होता रहा। शांतीपूर्ण जुलूस व झांकी संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षाबलों को लगाया गया था व सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी। साथ हीं झांकियों के स्काउट के लिये विशेष तौर पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त थे। वहीं चतरा चौक पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। जहां अधिकारी व प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य मौजूद थे। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्लबों व अखाडों द्वारा एक से एक मनमोहक झांकी शहर में निकाली गई थी। जुलूस में खेलों का प्रदर्शन किया गया। वहीं इस वर्ष पहली बार भगवाधारी महिलाएं जुलूस व शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। राम जी की निकली सवारी, इनकी लीला है न्यारी तो कहीं जय हो पवन कुमार, तोर शक्ती है अपार… आदि बज रहे गितों ने उमंग को और भी उत्साहित बना रहे थे। वहीं दुसरी ओर शहर के जुलूस व झांकी के दौरान पुलिस व प्रशासनीक पदाधिकारी भी देर रात से सुबह तक चतरा चौक पर मौजूद थे। ऐसे में शांतिपूर्ण माहोल में रामनवमी की झांकी संपन हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment